फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा नहीं हुआ फ्री

विज्ञापन
12एयूआरपी21- इटावा बार्डर पर एडीएम, एएसपी और पुलिस बल। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अजीतमल(औरैया)। किसानों के टोल प्लाजा फ्री करने के ऐलान को पुलिस प्रशासन ने सतर्कता से विफल कर दिया। प्रशासन ने किसानों को टोल प्लाजा तक पहुंचने ही नहीं दिया। जिले की सीमा पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को किसानों ने कृषि कानून रद्द कराने के लिए टोल प्लाजा फ्री और हाईवे जाम करने का ऐलान किया था। देर शाम एसपी अपर्णा गौतम ने अनंतराम टोल प्लाजा पहुंचकर अधीनस्थों को निर्देश दिए थे। इसके बाद रात करीब एक बजे उपजिलाधिकारी रमापति और सीओ कमलेश पांडेय ने टोल प्लाजा पहुंच कर स्थिति देखी। शनिवार को सुबह से ही अनंतराम टोल प्लाजा को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। अजीतमल सर्किल और अन्य थानों के फोर्स को तैनात कर दिया गया, जिससे किसान टोल प्लाजा तक नहीं पहुंच पाए।
दोपहर बाद आला अधिकारियों को इनपुट मिला कि इटावा जिले से किसानों का एक दल अनंतराम टोल प्लाजा पर टोल फ्री कराने के लिए आ रहा है। इस पर अपर जिला अधिकारी रेखा एस चौहान, उपजिलाधिकारी रमापति, सीओ कमलेश पांडेय पुलिस फोर्स के साथ इटावा बॉर्डर पहुंचे। इन्होंने हर वाहन को चेक करने के बाद ही वहां से निकलने दिया।
विज्ञापन

अधिकारी बोले
किसानों के टोल फ्री करने के ऐलान के बाद उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया था। इसके बाद पूरा दिन पुलिस बल मुस्तैद रहा। टोल प्लाजा अनंतराम तक किसान नहीं पहुंच सके। - सत्यवीर यादव, डीजीएम अनंतराम टोल प्लाजा
अनंतराम टोल प्लाजा पर शांति है। टोल पर आने वाले सभी रास्तों पर पुलिस तैनात है। इटावा से किसानों के आने की सूत्रों से जानकारी मिली थी। जिसके बाद इटावा के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया था। किसी भी तरह से हाईवे जाम नहीं होने दिया जाएगा। - रेखाएस चौहान, अपर जिला अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें