अजीतमल (औरैया)। एनएचएआई और एचएलएल के संयुक्त अनुबंध के तहत रविवार को टोल प्लाजा के कर्मचारियों को सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा व्यवहार कौशल और त्वरित सहायता के बारे में प्रशिक्षित किया गया।
टोल प्लाजा मीटिंग हॉल में इंचार्ज हरीबाबू ने बताया कि विषम परिस्थितियों में दिल की धड़कन रुकने पर या दिल का दौरा पड़ने की दशा में कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) तकनीक से उसकी जान को बचाई जा सकता है। बताया कि मॉकड्रिल के जरिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
मास्टर ट्रेनर सरोज कुमारी ने किसी दुर्घटना में अधिक लोगों के घायल होने की स्थिति में बचाव कार्य की जानकारी दी। बताया कि लाल, पीले, हरे और काले रंग के रिबन बैंड से घायलों को चिह्नित कर बेहतर उपचार देकर जान बचा सकते हैं। टोल प्लाजा के संयुक्त महाप्रबंधक सत्यवीर यादव ने बताया कि प्रशिक्षण सभी कर्मचारियों को दिया जा रहा है।