कार्यक्रम में चयनित छात्रों के संग कोच व अन्य।
- फोटो : कार्यक्रम में चयनित छात्रों के संग कोच व अन्य।
दिबियापुर (औरैया)। लखनऊ में हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पीबीआरपी अकादमी की छात्रा स्वर्णिमा और छात्र मयंक ने शानदार प्रदर्शन किया। अब दोनों छात्र जून में हरिद्वार में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
कोच इंदरजीत सिंह सेंगर ने बताया कि कक्षा सात की छात्रा स्वर्णिमा अग्निहोत्री ने अंडर 37 किग्रा. कैटेगरी सब जूनियर में अपने प्रतिद्वंद्वी सुल्तानपुर की स्माइली खान को 9-4 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। वहीं, बाराबंकी की अंकिता यादव को 7-3 से हराकर प्रथम राउंड क्वालीफाई किया।
उधर, पिछले साल के गोल्ड मेडलिस्ट कक्षा पांच के छात्र मयंक चौहान को इस बार सिल्वर से संतोष करना पड़ा। दोनों विजेता हरिद्वार में जून में होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए हैं।
विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. ललित पांडेय, प्रबंधक दिनेश पांडेय, कोच इंद्रजीत सिंह सेंगर और प्रधानाचार्य डॉ. सौरभ कश्यप ने स्वर्णिमा अग्निहोत्री व मयंक चौहान को बधाई दी।