फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आज आठ केंद्रों पर 5280 परीक्षार्थी देंगे दरोगा भर्ती परीक्षा

Sat, 14 Mar 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में दरोगा भर्ती परीक्षा के संबंध शुक्रवार को सेक्टर मजिस्टेट ने अधिकारियों संग बैठक कर दिशानिर्देश दिए। शनिवार और रविवार को परीक्षा आठ केंद्रों पर होगी। इसमें 10560 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

पहले दिन 5280 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। डीएम और एसपी ने अधिकारियों को सघन जांच के बाद ही केंद्रों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश देने के निर्देश दिए हैं।
इससे पहले डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और एसपी अभिषेक भारती ने दिबियापुर, अजीतमल और मुरादगंज के विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को हिदायत दी कि अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था से लेकर सीसीटीवी तक, सब कुछ चाक-चौबंद होना चाहिए। जिले के आठ केंद्रों पर कुल 10560 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
निगरानी के लिए चार सीओ की तैनाती की गई है। इसके अलावा 22 इंस्पेक्टर और 50 सब-इंस्पेक्टर संभालेंगे मोर्चा। 218 सिपाहियों की चप्पे-चप्पे पर रहेगी मुस्तैदी।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के जरिये हर गतिविधि की मॉनिटरिंग होगी। शुक्रवार को सेक्टर मजिस्ट्रेट और अधिकारियों की बैठक में स्पष्ट किया गया कि 14 और 15 मार्च को परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी।
प्रथम पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पॉली दोपहर तीन बजे से पांच बजे होगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केंद्र के अंदर बॉल पेन, आधार कार्ड और प्रवेश पत्र ले जाने की अनुमति होगी। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

वाहन मालिकों को दी गई हिदायत
यात्री कर अधिकारी आनंद राय कुरील ने बताया कि जिले के सभी बड़े वाहन सहित अन्य व्यावसायिक वाहनों के मालिकों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा के दौरान सड़कों पर जाम की स्थित पैदा न होने दिया जाए। विभाग की ओर से मालिकों के साथ शुक्रवार को बैठक की गई।

प्रवेश से पहले होगी बायोमीट्रिक जांच
औरैया। पुलिस के अनुसार सुबह की शिफ्ट में प्रवेश आठ बजे से साढ़े नौ बजे और दोपहर की शिफ्ट में एक से ढाई के बीच प्रवेश होगा। 30 मिनट पहले गेट बंद हो जाएंगे। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक जांच होगी। अभ्यर्थी अपने साथ एडमिट कार्ड, फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड) और दो रंगीन फोटो लाएं। इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स, घड़ी, गहने, और कोई भी डिजिटल पेन ले जाना मना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें