फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ओमनी कार में गैस रीफिर करते समय लगी आग

Sat, 14 Mar 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-36-कार से उठतीं लपटें। संवाद
विज्ञापन
एरवाकटरा। उमरैन कस्बे में शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एक ओमनी कार में गैस रीफिल करते समय शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने कुछ ही क्षणों में विकराल रूप ले लिया। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन



पंडित ग्यादीन इंटर कॉलेज के पास एक युवक अपनी ओमनी कार में सिलिंडरों से कार के सिलिंडर में गैस रीफिल कर रहा था। इसी दौरान हुए शॉर्ट सर्किट से गैस ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने कार को चपेट में ले लिया। रीफिलिंग कर रहा युवक आग पर काबू पाने की कोशिश करता रहा, लेकिन आग की लपटें तेज होती देख वह जान बचाकर मौके से भाग गया। इसी दौरान एक युवक ने गाड़ी के पास रखे भारत गैस के दो व्यावसायिक सिलिंडरों को देखा। उसने जान की परवाह किए बिना दोनों सिलिंडरों को उठाकर कुछ दूरी पर खेत में फेंक दिया। इससे एक बड़ा हादसा बच गया।
घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर सब्जी बाजार में सैकड़ों लोग मौजूद थे। आग की घटना से बाजार में अफरातफरी मच गई और लोग भागने लगे। शोरगुल सुनकर उमरैन पुलिस चौकी का स्टाफ मौके पर पहुंचा और स्थिति संभाली। पुलिस ने लोगों को घटनास्थल से दूर हटाया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। स्थानीय लोगों में चर्चा रही कि यह ओमनी कार बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने में लगी हुई थी।
विज्ञापन

आग लगने के बाद करीब एक घंटे तक कार से तेज लपटें उठती रहीं। इस दौरान बीच-बीच में धमाके भी होते रहे, इससे इलाके में दहशत का माहौल बना रहा। लगभग एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। युवक द्वारा सिलिंडर फेंकने से बड़ा नुकसान होने से बच गया।


अवैध रीफिलिंग पर उठे सवाल

इस घटना ने अवैध गैस रीफिलिंग के कारोबार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब आम लोगों को गैस सिलिंडर लेने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता है। ऐसे में अवैध रीफिलिंग करने वालों के पास व्यावसायिक सिलिंडर कैसे पहुंच रहे हैं, यह जांच का विषय है। प्रशासन को इस अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। यह सुरक्षा के लिए भी एक बड़ा खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें