फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जलभराव से निजात के लिए 70 लाख से बना रहे नाले

Mon, 12 Jan 2026 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-12- गोविंदनगर में बनाया जाता नाला। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
औरैया। शहर में जलभराव की समस्या बारिश के साथ ही अन्य दिनों में भी देखी जाती है। इसके लिए पालिका की ओर से शहर में बड़े पैमाने पर नालों का निर्माण किया जा रहा है। पालिका 70 लाख के बजट से इन नालों का जाल बिछा रही है। फरवरी माह में यह तैयार भी हो जाएंगे।
विज्ञापन

शहर की आवास विकास कॉलोनी व कांशीराम कॉलोनी में जलभराव की समस्या रहती है। निकासी के अभाव में खाली प्लाटों व घरों के बाहर गंदगी बजबजाती रहती है। कुछ ऐसा ही हाल गोविंदनगर का रहता है। इन दोनों ही जगहों पर शहर की बड़ी आबादी रहती है। ऐसे में दोनों ही जगहों पर छह नालों का निर्माण कराया जा रहा है। डेढ़ फीट दायरे वाले इन नालों से जलनिकासी बेहतर हो जाएगी। ठेकेदारों को यह काम फरवरी में पूरा करना है। वहीं निर्माण विभाग को चल रहे इन कामों की प्रत्येक सप्ताह समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया कि 70 लाख रुपये से शहर के तीन मोहल्लों में नाला का निर्माण कराया जा रहा है। फरवरी में यह काम पूरा कर लिया जाएगा। डेढ़ फीट के नाले के बनने से जलनिकासी बेहतर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें