फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सीएम से प्लास्टिक सिटी के लोकार्पण के लिए मांगा समय

Wed, 21 May 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
सीएम से मुलाकात करते नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा। - फोटो : सीएम से मुलाकात करते नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा।
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्र ने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और प्लास्टिक सिटी के लोकार्पण की मांग की। इसके अलावा नगर और क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाओं से जुड़े मांगपत्र सौंपे।
विज्ञापन


अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र के लोगों की अपेक्षाओं से अवगत कराया। उन्होंने दिबियापुर से गुजरने वाले स्टेट हाईवे पर बेला से शेरगढ़ घाट तक छूटे हिस्से को फोरलेन में परिवर्तित किए जाने की मांग की। साथ ही प्लास्टिक सिटी का नाम अटल औद्योगिक पार्क किए जाने, संस्थागत ढांचे का तेजी से विकास एवं प्लास्टिक सिटी का जल्द लोकार्पण किए जाने की मांग की।
मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया है। इसके बाद अध्यक्ष ने नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से भेंट कर नगर क्षेत्र से जुड़ी विकास योजनाओं पर ध्यानाकर्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने दिबियापुर में नुमाइश पांडाल, पार्क बहुउद्देशीय स्थल विकास के लिए करीब पांच करोड़ रुपये की परियोजना की स्वीकृति के लिए नगर विकास मंत्री का आभार जताया।इस प्रोजेक्ट का टेंडर स्वीकृत हो चुका है,अगले माह कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने नगर से जुड़ी कई अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं को जल्द मंजूरी मिलने की संभावना जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें