फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पुतला फूंकने वाले भाजपाइयों पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

Wed, 21 May 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
एसपी अभिजित आर शंकर को ज्ञापन देते सपाई। - फोटो : एसपी अभिजित आर शंकर को ज्ञापन देते सपाई।
विज्ञापन
औरैया। सपा के स्थानीय पदाधिकारियों ने दो दिन पहले सपा के राष्ट्रीय महासचिव का पुतला फूंकने वाले भाजपाइयों पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। इसे लेकर उन्होंने एसपी को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के नेतृत्व में विधायक व पदाधिकारी मंगलवार को ककोर मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने एसपी अभिजित आर शंकर को शिकायती पत्र दिया। इसमें कहा कि 18 मई को भाजपाइयों ने सुभाष चौक पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव का पुतला फूंका था। उन्होंने पुतला जलाने वाले भाजपाइयों पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
इस मौके पर दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, बिधूना विधायक रेखा वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष इरशाद कुरैशी, मीडिया प्रभारी शोभित यादव, जिला महासचिव ओमप्रकाश ओझा, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र तिवारी समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें