अजीतमल। तहसील क्षेत्र के चिटकापुर के ग्रामीणों ने कोटेदार पर घर-घर जाकर अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन न देने का आरोप लगाया है। एसडीएम अखिलेश कुमार को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
चिटकापुर गांव के सौ से अधिक ग्रामीण, जिनमें महिलाएं भी शामिल थी शनिवार को अजीतमल तहसील पहुंचे और कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी की। शिकायती पत्र में बताया कि कोटेदार ने घर-घर जाकर कार्ड धारकों से अंगूठा लगवाकर उन्हें 10 से 15 दिनों में राशन देने का भरोसा दिलाया था।
जबकि अभी दिसंबर माह का राशन भी नहीं दिया जा सका है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। एसडीएम ने जांच कराने की बात कही है। इस दौरान शिवम सिंह, ज्ञान प्रकाश, गजेन्द्र, ज्ञान सिंह, प्रेमवती, ज्ञानवती, संगीता, सुनील, मोतीलाल, शिवकान्ती, राकेश बाबू, तिलक सिंह रहे।