फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: करंट लगने से तीन साल के मासूम की मौत

Mon, 15 Jun 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फाइल फोटो-11युग। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
बिधूना। कस्बे के कछपुरा (पुराना बिधूना) में घर के अंदर खेल रहे तीन वर्षीय मासूम की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी अमित कुमार शाक्य का तीन वर्षीय पुत्र युग रविवार दोपहर करीब 12 बजे घर में खेल रहा था। इस दौरान वह किसी तरह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही मासूम जमीन पर गिर पड़ा। य
ह देख परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से पिता अमित कुमार और मां अंजली समेत अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर मोहल्ले के लोग भी घर पहुंच गए। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद बच्चे के शव को घर ले जाया गया।
पिता ने बताया कि सीएचसी में जांच के दौरान पता चला कि बच्चे के पैर का तलवा जला था। ऐसे में किसी कटे तार के निकले होने से करंट लगने की संभावना है। कोतवाली प्रभारी विनेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी अस्पताल से मिली, लेकिन परिजन ने पोस्टमार्टम करने मना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें