फफूंद। कस्बा के बाबरपुर मार्ग पर दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। नाजुक हालत देख डॉक्टर ने सैफई रेफर किया।
मंगलवार सुबह मार्ग पर कस्बे से कुछ ही दूरी पर हुई दुर्घटना में बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। उस पर सवार तीन लोग गंभीर घायल होकर सड़क पर तड़पने लगे। उन्हें देख राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
लोगों ने घायलों से नाम-पता पूछा, लेकिन चेहरे और सिर में आई गंभीर चोट से वह बेहोशी की हालत में थे। वह कुछ बता नहीं पाए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। काफी देर तक एंबुलेंस के न पहुंचने पर पुलिस उन्हें अपने वाहन से अस्पताल ले गई। (संवाद)