फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दो राहगीरों से साढ़े 30 हजार की टप्पेबाजी

Tue, 17 Jun 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कस्बे में दो अलग-अलग जगह दो लोगों से टप्पेबाजी हो गई। बाइक सवार टप्पेबाजों ने रास्ता पूछने के बहाने लिफ्ट देकर दो लोगों की जेब काटकर 30 हजार पांच सौ की नकदी पार कर दी। पीड़ितों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।
विज्ञापन

पहली घटना कुदरकोट रोड की है। थाना क्षेत्र के गांव नगला राजा निवासी सुरेशचंद्र ने पुलिस को बताया कि बिधूना बाजार में आठ हजार पांच सौ रुपये में बकरी बेचकर वह पुत्र के साथ घर जा रहा था। नदी तिराहे के पास दो बाइकों से दो युवक आए और दिबियापुर का रास्ता पूछने के बहाने उन्हें बाइक पर बैठा लिया।
एक बाइक उन्होंने पुत्र अवधेश व दूसरी पर उसे बैठा लिया। कुछ दूर चलने के बाद उन्होंने बाइकों से दोनों को उतार दिया। जब उन्होंने जेब देखी तो वह कटी थी और बकरी बेचकर रखे रुपये गायब थे।
विज्ञापन

दूसरी घटना बिधूना अछल्दा रोड पर हुई। जवाहर नगर निवासी राकेश अग्निहोत्री ने पुलिस को बताया कि राधा-कृष्णा गेस्ट हाउस के पास से वह पैदल घर आ रहे थे। तभी बाइक सवार युवकों ने दुर्गा मंदिर का रास्ता पूछकर बाइक पर बैठा लिया। लगभग 200 मीटर दूर चलने के बाद शिव मंदिर के पास पेट्रोल खत्म होने की बात कहकर उसे बाइक से उतार दिया। बाइक से उतरकर उसने जेब देखी तो उसमें रखे 22 हजार रुपये गायब थे।
पीड़ित सुरेशचंद्र व राकेश अग्निहोत्री ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से घटना की शिकायत की। कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि जेब कटने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस घटना स्थलों पर जांच पड़ताल कर रही है। पीड़ितों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें