फोटो 13- अग्रिकांड पीड़ितों के बयान लेते पुलिसकर्मी।
- फोटो : AURAIYA
अयाना। थाना क्षेत्र भासौन न्यायपंचायत का मजरा स्वरूपनगर में मंगलवार रात हुए बवाल में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार को जेल भेज दिया। इनमें अजय सिंह पुत्र राजू और दूसरे पक्ष से रवि प्रताप पुत्र शंकर सिंह, मिजाजीलाल पुत्र शंकर सिंह शामिल हैं। यह जानकारी एसआई ध्यानसिंह ने दी। गौरतलब है कि खड़ंजे पर बंधी भैंस से कार टकरा जाने से दो पक्षों में जमकर झगड़ा हो गया था। मारपीट में कार का चालक घायल हो गया था और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के घरों में आग लगा दी थी।
उधर, सीओ अजीतमल कमलेश नारायण पांडेय ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। अग्निकांड पीड़ितों के बयान लिए। पीड़ितों ने बताया कि छप्पर जल जाने से खुले में रहने को मजबूर हैं। खाने के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं है। पीड़ितों ने सरकार से राशन मुहैया कराने की मांग की। सीओ ने पानी रोकने के लिए बनाए जा रहे बांध को भी देखा। उन्होंने दोनों पक्षों से शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा।