फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फौजी की पिस्टल चोरी करने वाले दो बाल अपचारी समेत तीन पकड़े

Wed, 08 Apr 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। फौजी के घर से पिस्टल चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो बाल अपचारियों समेत तीन को पकड़ लिया गया। पूछताछ के बाद बाल अपचारियों को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया। वहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन

वहीं तीसरे आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जिसे इटावा जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्टल बरामद कर ली।
प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र फोर्स के साथ मंगलवार को गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को संदिग्धों के खड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने फफूंद रोड स्थित योगीराज डिग्री कॉलेज के पास घेराबंदी कर सदर कोतवाली के गांव सिखैली निवासी संजय यादव व दो बाल अपचारियों को पकड़ लिया। तीनों को पुलिस थाने ले गई।
प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने गांव लिधौरा निवासी फौजी योगेश चौहान के घर से छह फरवरी को उनकी पिस्टल पार कर दी थी। पिस्टल को उनके पास से बरामद कर लिया गया है। पूछताछ के बाद संजय को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें