फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटा

Wed, 04 Jan 2017 12:13 AM IST
औरैया
विज्ञापन
तहसील दिवस में फरियादें सुनते डीएम के.बालाजी व एसपी रामकिशोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर तहसील में आयोजित जिला स्तरीय तहसील दिवस में डीएम व एसपी ने फरियादें सुनीं। इस मौके पर डीएम ने अनुपस्थित एक्सईएन बिजली, एक्सईएन पीएमजीएसवाई व एक्सईएन प्रांतीय खंड दिबियापुर का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में 198 में से पांच शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन


जिला स्तरीय तहसील दिवस में डीएम के.बालाजी व एसपी रामकिशोर ने फरियादें सुनीं। इस मौके पर डीएम के.बालाजी ने बिना अनुमति के अनुपस्थित रहने पर एक्सईएन बिजली, एक्सईएन पीएमजीएसवाई व एक्सईएन प्रांतीय खंड दिबियापुर का एक दिन का वेतन काटने के लिए कहा।

इन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण भी मांगा जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों से तहसील दिवस में समय से उपस्थित होने के निर्देश दिए। डीएम नेे कहा कि अनुपस्थित रहने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।  उन्होंने अधिकारियों से तहसील दिवस की शिकायतों को वरीयता के अनुसार एक सप्ताह के अंदर निस्तारित करने के आदेश दिए। इस दौरान एसपी रामकिशोर ने पुलिस विभाग के अधिकारियों से तहसील दिवस की शिकायतोें में समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिकायत निस्तारित करने के बाद पीड़ित को भी बताया जाए। तहसील दिवस में राजस्व विभाग, बिजली, पुलिस व डीएसओ विभाग से संबंधित 190 शिकायती पत्र आए। मौके पर पांच शिकायतों का निस्तारण किया जा सका।

एक भी शिकायत नहीं निपटी
बिधूना।  तहसील स्तरीय तहसील दिवस में एसडीएम बृज किशोर व सीओ सुभाष अत्री ने फरियादें सुनीं। इस दौरान 42 शिकायती पत्र आए। मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें