फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नियमों के उल्लंघन पर तीन लाइब्रेरी सील

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-65- कोचिंग सील करता कर्मी। स्रोत:एसडीएम
विज्ञापन

फोटो-66- सील की गई कोचिंग के बाहर मौजूद पुलिस। स्रोत:एसडीएम
- बिना पंजीकरण और अग्नि सुरक्षा उपकरणों के संचालन पर कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी

औरैया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर बृहस्पतिवार को दिबियापुर कस्बे में अवैध कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। जांच के दौरान नियमों को ताक पर रखकर संचालित तीन लाइब्रेरियों को सील कर दिया गया। अब तक 12 कोचिंग सेंटर सील किए जा चुके हैं।
एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में टीम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य और दिबियापुर थाने की फोर्स शामिल रही। अधिकारियों ने सेंटरों पर पहुंचकर लाइसेंस और आग से बचाव के सुरक्षा उपकरणों की जांच की। प्रशासनिक टीम ने कस्बे के अलग-अलग इलाकों में जांच की।
विज्ञापन

इस दौरान स्टेशन सड़क स्थित क्रिस्टल लाइब्रेरी, सेंट्रल बैंक वाली गली में स्थित जीनियस लाइब्रेरी व मोहल्ला संजय नगर स्थित एनजेआर लाइब्रेरी में ताला जड़ा मिला। जांच में सामने आया कि इन तीनों लाइब्रेरियों के पास न तो संचालन का लाइसेंस था और न ही आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन उपकरण लगाए गए थे। एसडीएम सदर ने तुरंत कार्रवाई लेते हुए तीनों लाइब्रेरियों को सील करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम अजय आनंद वर्मा ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में बिना पंजीकरण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर कोई भी कोचिंग या लाइब्रेरी नहीं चलने दी जाएगी। भविष्य में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि तीन लाइब्रेरी सील की गई है। औरैया के बाद अब दिबियापुर में अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें