फोटो -26- जुलूस मार्ग का निरीक्षण करते अधिशासी अधिकारी। स्रोत:कर्मी
- बिजली के झूलते तारों को व्यवस्थित करने के लिए कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। मुहर्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार को अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार चौरसिया ने पालिका के कर्मचारियों के साथ जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने, सड़कों के पैचवर्क, मार्ग प्रकाश एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सड़कों को दुरुस्त करने के साथ झूलते बिजली के तारों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
अधिशासी अधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी तैयारियां समय सीमा से पूर्व पूर्ण कर ली जाएं, ताकि मुहर्रम के समय ताजियादारों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने लोगों एवं ताजियादारों द्वारा बिजली के लटकते तारों की समस्या उठाए जाने पर विद्युत विभाग के अवर अभियंता से तारों को व्यवस्थित कराने का अनुरोध किया। निरीक्षण के दौरान सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आशीष पांडेय, सिविल अभियंता महेंद्र कुमार सिंह, मार्ग प्रकाश प्रभारी हेमेंद्र दीक्षित सहित नगर पालिका परिषद के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।