फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला (औरैया)। बिधूना रोड पर कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र अंतर्गत बिधूना रोड पर रोडवेज बस ने ऊसराहार के कदमपुर से कानपुर जा रही कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार इमरान, शीनू और वीरू घायल हो गए।
घटना के बाद चालक बस लेकर भाग गया। कार सवार रिहाना ने बताया कि वह इटावा ऊसराहार के कदमपुर से शादी में शामिल होने कानपुर जा रहीं थीं। बेला में अनियंत्रित बस ने टक्कर मार दी। टक्कर से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बिधूना में भर्ती करवाया। वहां से सभी को सैफई रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें