फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से साधारण टिकट पर यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। एक वर्ष बाद आठ अप्रैल से यात्रियों को साधारण टिकट पर यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। गुुरुवार को जिले के पाता, अछल्दा स्टेशन पर एक अनारक्षित ट्रेन रुकेगी। जबकि फफूंद, कंचौसी में दो अनारक्षित ट्रेनें रुकेंगी। शुक्रवार से चारों स्टेशनों पर दो जोड़ी ट्रेनें रुकेंगी।
विज्ञापन

कोरोना के कारण मार्च 2020 से अनारक्षित ट्रेनों का संचालन बंद था। पाता, अछल्दा व कंचौसी रेलवे स्टेशनों पर कोई ट्रेन न रुकने से दैनिक यात्री परेशान थे। रेल प्रशासन ने दो जोड़ी अनारक्षित ट्रेनों का संचालन आठ अप्रैल से करने की घोषणा की थी। गुरुवार को पहले दिन टूंडला जंक्शन से कानपुर सेंट्रल तक 04188 ट्रेन चलेगी। ये ट्रेन सुबह 6:50 बजे टूंडला से चलेगी। जिले के अछल्दा रेलवे स्टेशन पर सुबह 9:34 बजे, पाता में 9:46 बजे, फफूंद में 9:54 बजे, कंचौसी में 10:05 बजे पहुंचेगी। गुरुवार शाम को 04191 स्पेशल मेल कानपुर सेंट्रल से फफूंद के बीच चलेगी। ये ट्रेन शाम 7:10 बजे कानपुर सेंट्रल से रवाना होगी। कंचौसी में शाम 8 बजकर 42 मिनट पर व फफूंद में शाम 8 बजकर 55 मिनट पर पहुंचेगी।
शुक्रवार से चारों रेलवे स्टेशनों पर नियमित तौर पर दो जोड़ी ट्रेनें पहुंचेंगी। शुक्रवार से 04187 कानपुर सेंट्रल से टूंडला जंक्शन स्पेशल मेल दोपहर 2:05 बजे चलेगी। ये ट्रेन शाम 4:09 बजे कंचौसी, 4:24 बजे फफूंद, 4:32 बजे पाता, 4:40 बजे अछल्दा पहुंचेगी। शुक्रवार से ही फफूंद से कानपुर सेंट्रल के बीच 04192 स्पेशल मेल ट्रेन शुरू होगी। ये ट्रेन सुबह 6 बजे फफूंद से चलेगी। कंचौसी में 6:09 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

खुलेगा अनारक्षित टिकट काउंटर
गुुरुवार को पहले दिन मात्र एक अनारक्षित ट्रेन के लिए फफूंद रेलवे स्टेशन पर टिकट मिलेंगे। इसके कारण रेलवे स्टेशन फफूंद पर सुबह के समय एक ही यूटीएस काउंटर खोला जाएगा। फफूंद रेलवे स्टेशन के अधिकारियों के अनुसार यात्रियों की संख्या को देखते हुए अगले दिन अनारक्षित टिकट काउंटर की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
रेलवे का यूटीएस एप बनेगा यात्रियों के लिए सहारा
रेलवे द्वारा संचालित यूटीएस एप के माध्यम से अनारक्षित टिकट खरीदकर यात्री टिकट काउंटर पर होने वाली भीड़ से बच सकते हैं। हालांकि ये एप लोकेशन के अनुसार काम करता है। इसलिए इस एप के माध्यम से यात्री की वर्तमान लोकेशन के पास के ही रेलवे स्टेशन से यात्रा शुरू करने के लिए अनारक्षित टिकट खरीदे जा सकते हैं। चीफ बुकिंग सुपरवाइजर के अनुसार रेलवे के यूटीएस एप से भी अनारक्षित टिकट खरीदे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें