फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्री समेत तीन और संक्रमित, तीनों प्रवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार की शाम आई जांच रिपोर्ट में पिता-पुत्री समेत तीन कोरोना संक्रमित मिले। यह सभी लोग दिल्ली से आए थे। तीनों को दिबियापुर के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पांच लोग स्वस्थ हो गए।
विज्ञापन

उन्हें अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेजा गया। जिले में अभी तक 77 संक्रमित सामने आ चुके हैं। इनमें से 44 स्वस्थ हो गए हैं। दो लोगों को मौत हो चुकी है। इस तरह अब एक्टिव केस 31 हैं।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि भाग्यनगर विकासखंड के जुआ गांव निवासी 42 वर्षीय युवक 11 जून को दिल्ली से परिवार के साथ आया था। 15 जून को स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम ने गांव जाकर जांच की तो वह बुखार की चपेट में था।
विज्ञापन

इस पर उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। गुरुवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं सहार ब्लाक के जवाहरपुर निवासी 32 वर्षीय युवक दिल्ली से अपने परिवार के साथ 14 जून को आया था।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव जाकर जांच की तो युवक व उसकी दस साल की पुत्री को बुखार आ रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 15 जून को सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा।
गुरुवार को शाम को मिली रिपोर्ट में पिता-पुत्री दोनों संक्रमित निकले। तीनों लोगों को दिबियापुर स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि आज पांच लोग ठीक होकर घर चले गए। इस समय 23 हॉटस्पॉट क्षेत्र हैं। गुरुवार को कुल 142 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। बिना मास्क लगाकर घूमने वाले 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी 19 लोगों से 10 हजार 50 रुपये जुर्माना भी वसूला गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें