18 एयूआरपी 13- गांव में अधीनस्थों को निर्देश देते एसडीएम और सीओ।
- फोटो : AURAIYA
थाना अयाना के गूंज में पॉजिटिव केस निकलने के तीसरे दिन प्रशासन पहुंचा और गांव को सील कराया।
एसडीएम और सीओ ने ग्रामीणों को मास्क भी बांटे।
गांव गूंज निवासी करन सिंह पुत्र बालिकराम अपनी पत्नी रचना और दो बच्चों के साथ 12 तारीख की शाम को दिल्ली से गांव आया था।
13 तारीख को करन सिंह को 108 एंबुलेंस से चिचौली लाया गया। 16 को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके पहले 15 तारीख को भतीजी रमला की शादी में बच्चे शामिल हुए थे।
तीसरे दिन बाद गुरुवार को एसडीएम विजेता, सीओ कमलेश नारायण पांडेय, गांव पहुंचे। एसडीएम और सीओ ने मास्क वितरित किए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया क़ि गांव का दुकानदार अधिक पैसों पर सामान देता है।
सीओ ने एसआई विनोद कुमार को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम ने चौकी इंचार्ज बमाइन को गांव में बैरिकेडिंग कर सील करने का आदेश दिया।
----------