फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में तैनात सिपाही समेत तीन गए जेल

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी युवक। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर(औरैया)। महिला सिपाही पर फब्तियां कसना एवं फोटो खींचने पर मोबाइल छीनना झांसी में तैनात सिपाही एवं उसके साथियों को भारी पड़ गया। सोमवार देर रात तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मंगलवार सुबह तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

महिला सिपाही ने तहरीर में बताया कि 20 जून को भारत बंद शांति व्यवस्था के तहत वह गुंजन चौराहे पर ड्यूटी कर रही थी। इसी दौरान वह दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर जा रही थी। फफूंद चौराहे के पास एक बाइक पर सवार तीन युवक भद्दे कमेंट करने लगे। जब उसने युवकों की फोटो खींचने का प्रयास किया तो आरोपी मोबाइल छीनकर भागे।
फफूंद चौराहे पर तैनात फोर्स ने तीनों को पकड़ लिया। तीनों पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम अमित कुमार, करन उर्फ पुष्पेंद्र निवासी बहादुरपुर सहार एवं विजय कुमार निवासी गड़रियन पुरवा फफूंद बताया। पुलिस पूछताछ में अमित ने खुद को झांसी में यूपी 112 का सिपाही बताया है। सोमवार देर रात एसपी अभिषेक वर्मा ने भी आरोपियों से पूछताछ की। मंगलवार की सुबह तीनों को पुलिस ने जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा का कहना है कि महिला सिपाही से छीना गया मोबाइल बरामद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें