डीएम अभिषेक सिंह ने सोमवार की रात जिले के तीन हॉटस्पॉट इलाकों को समाप्त करते हुए ग्रीन जोन में शामिल किया है।
इससे तकरीबन 47 दिन से हॉटस्पॉट का दंश झेल रहे तीनों इलाकों के लगभग 14327 आबादी को राहत मिल गई है। अब इन इलाकों की दिनचर्या पहले की तरह शुरू हो जाएगी।
डीएम ने बताया कि शहर के खानपुर कस्बे में 4 अप्रैल को तब्लीगी जमात के 13 सदस्यों में चार कोराना पॉजिटिव पाए गए थे। इस पर शहर के तीन इलाकों खानपुर कस्बा, दयालपुर मोहल्ला व तहसील वाली मस्जिद को 11 अप्रैल को हॉटस्पॉट घोषित किया था।
इन क्षेत्रों में होमडिलीवरी की सुविधा शुरू कर तकरीबन 1200 परिवारों का सर्वे कराकर 51 लोगों को पहले चरण व 47 लोगों को दूसरे चरण में चिंह्ति कर उनके सैंपल भेजकर क्वारंटीन किया गया था।
इधर 28 दिन की अवधि में इन क्षेत्रों में कोरोना का कोई भी मरीज न मिलने पर तीनों इलाकों को हॉटस्पॉट से हटाकर ग्रीन जोन में शामिल कर दिया गया है।
कोरोना संक्रमित मिलने के 28 दिन का वायरस का जीवन चक्र माना गया है। ऐसे में माना जाता है कि इन क्षेत्रों में वायरस संक्रमण रहित है। कोई
नया केस न मिलने पर हॉटस्पॉट के क्षेत्र में प्रशासनिक ढील देकर लोगों का आवागमन सामान्य किया जाता है, खरीदारी में छूट दी जाती है।
-
सोमवार की देर शाम अहमदाबाद से लौटे एरवाकटरा ब्लॉक मुकुटपुर गांव के रहने वाले तीन युवकों के कोराना संक्रमित पाए जाने पर जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने मुकुटपुर गांव को हॉटस्पॉट घोषित किया है।
इस इलाके को अब सील कर होमडिलीवरी की सुविधा शुरू की जाएगी। बता दें कि अब जिले में महज अजीतमल का हालेपुर गांव, दिबियापुर का कृष्णानगर कालोनी, एरवाकटरा ब्लॉक का रम्पुरा और एरवाकटरा ब्लॉक का मुकुटपुर गांव ही हॉटस्पॉट है। इस तरह से अब जिले में महज चार स्थल ही हॉटस्पॉट घोषित है।