कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए औरैया के एएसपी कमलेश दीक्षित ने साइकिल चलाकर लोगों को जागरूक क
- फोटो : AURAIYA
एएसपी कमलेश दीक्षित ने सोमवार को सुभाष चौक पर पीडब्ल्यूडी के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की कोरोना तथा यातायात नियमों की लिखीं तख्ती लगी साइकिल चलाकर लोगों को लोगों को लॉकडाउन के नियमों के साथ बिना मास्क के बाजारों में न जाने की अपील की।
एएसपी इसके पहले पत्नी के साथ गीत गाकर कोरोना से लोगों को जागरूक करने का अनूठा कार्यक्रम कर चुके हैं।
सोमवार को एक बार फिर पीडब्ल्यूडी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रमेश कुमार प्रजापति की कोरोना वायरस व यातायात नियमों का पालन करने को लेकर लिखे श्लोग्न की तख्तियों जड़ी साइकिल को सुभाष चौराहे पर चलाकर लोगों को जागरूक किया।
इस दौरान एएसपी ने पीडब्ल्यूडी कर्मचारी को माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।