पानी निकालने में लगी पोकलैंड मशीन व मौजूद अधिकारी।संवाद
- फोटो : Samvad
बिधूना। पांडु नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों की लगभग 500 बीघा जलमग्न हुए खेतों से अब पानी घटने लगा है। इससे किसानों को राहत मिली है।
दरअसल, नदी के आगे सफाई न होने से रायपुर, कैथावा, जरावान, बरहार, अजीत पुरवा व पुरवा विधि समेत कई गांवों की खेतों में खड़ी फसल पानी से डूब गई थी। एसडीएम ने लगातार तीन दिनों तक मौके पर पहुंचकर जल निकासी की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सिंचाई विभाग के कर्मचारियों के साथ नदी और साइफन की सफाई का कार्य कराया। मंगलवार को भी पोकलेन मशीन से सफाई का काम जारी रहा।
सिंचाई विभाग के जेई गजेंद्र सिंह ने बताया कि नदी का साइफन बंद नहीं था। नदी के आगे पर्याप्त सफाई न होने के कारण पानी का बहाव प्रभावित हो रहा था। सफाई कराकर पानी के बहाव को सुचारु किया गया है। इससे अब जल निकासी तेजी से हो रही है। एसडीएम ने बताया कि मौके पर निरीक्षण कर किसानों से वार्ता की गई है। पानी निकलने लगा है और किसान भी संतुष्ट हैं।
जलभराव वाले क्षेत्रों से जल्द से जल्द पानी निकालना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए पोकलेन मशीन लगातार काम कर रही है। किसान संजय सिंह गुड्डा ने बताया कि पानी तेजी से निकल रहा है। प्रशासन की सक्रियता से बड़ी राहत मिली है।