फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात ब्लाकों से 16 दावेदारों ने भरे पर्चे

Fri, 05 Feb 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सात ब्लाकों में ब्लाक प्रमुख पद के लिए 16 दावेदारों ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके समर्थकों ने जुलूस निकाल कर दावेदारों को टेंपो हाई किया। नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक चली। इस दौरान नामांकन स्थल पर रैपिड एक्शन फोर्स और स्थानीय पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन


नामांकन के लिए नामित सहायक निर्वाचन अधिकारी संग जोनल मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शुरु हुई प्रक्रिया में औरैया सदर ब्लाक से निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश कुमार ने सबसे पहले पर्चा दाखिल किया। दूसरा पर्चा आशा  देवी पत्नी संतोष कुमार ने भरा। सदर ब्लाक से सपा के घोषित प्रत्याशी सौरभ भूषण शर्मा भारी लाव-लश्कर के साथ नामांकन स्थल पर पहुंचे। दावेदार सौरभ भूषण ने नामांकन पत्र के दो सेट दाखिल किए। इसके बाद प्रीति भूषण पत्नी सौरभ भूषण ने भी पर्चा दाखिल कर ब्लाक प्रमुख चुनाव का दावा ठोंका। सदर विकास खंड की नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल चार दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

इसी तरह सहार से सपा प्रत्याशी सुषमा देवी, एरवाकटरा से सपा प्रत्याशी सुमन दिवाकर, अजीतमल ब्लाक से कमलेश कुमार ने पर्चा दाखिल किया। अछल्दा से सपा की गायत्री देवी के अलावा पिंकी देवी ने भी पर्चा दाखिल कर ब्लाक प्रमुख पद के लिए दावा ठोंका है। बिधूना क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए सपा प्रत्याशी राजेश कुमार ने भी भारी भरकम जुलूस निकाल कर नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी ब्लाक से कमल कुमार ने भी पर्चा भरा। पर्चा दाखिल करने वालों की अग्रिम पंक्ति में भाग्यनगर ब्लाक रहा। इस ब्लाक से अजय कुमार, संतोष कुमार, मीरा देवी, सरोज कुमार व गौरव ने पर्चा दाखिल कर चुनावी ताल ठोंकी है। चार घंटे की चली ब्लाक प्रमुख चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में सोलह दावेदारों ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख चुनाव के नामांकन
ब्लाक             दावेदारों की संख्या
भाग्यनगर            05
औरैया                  04
बिधूना                02
अछल्दा              02
अजीतमल         01
एरवाकटरा        01
सहार                01

डमी दावेदारों से बढ़ा आंकड़ा
औरैया। ब्लाक प्रमुख चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में दावेदारों की बढ़ी संख्या में डमी प्रत्याशियों का अहम योगदान सामने आया है। अकेले सदर ब्लाक की बात करें तो प्रत्यक्ष रूप में इस ब्लाक से दो ही दावेदार के बीच मुकाबले के संकेत हैं। इस ब्लाक से दो दावेदारों को डमी प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है।

क्षेत्र पंचायत प्रमुख चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तहत नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के निर्धारित समय तक सभी ब्लाकों से 16 दावेदारों ने पर्चे दाखिल किए है। जांच में सभी पर्चे वैध पाए गए हैं।
विज्ञापन

माला श्रीवास्तव, डीएम
                                  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें