फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से तीन बीघा गेहूं की फसल राख

Sat, 08 Apr 2017 12:00 AM IST
औरैया
विज्ञापन
भोपाल आग - फोटो : SELF
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के खरगपुर और नगला कमल गांव में आग लगने से दो किसानों की तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा पाया। इससे अन्य किसानों की फसल चपेट में आने से बच गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


गांव खरगपुर निवासी मदनलाल का गांव में ही खेत है। इसमें गेहूं की फसल खड़ी है। शुक्रवार दोपहर अचानक गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।  तब तक एक बीघा फसल जलकर राख हो गई।

उधर गांव नगला कमल में किसान शिशुपाल सिंह पुत्र कोमल सिंह व रणवीर सिंह पुत्र हाकिम सिंह की करीब दो बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। वहीं दोनों जगह आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। पीड़ित किसानों के घरों में कोहराम मचा है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें