फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 07 Apr 2017 11:58 PM IST
औरैया
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना चिन्ह।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव फूटाकुंआ के पास शुक्रवार सुबह कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। डॉक्टरों ने इन्हें सैफई रेफर कर दिया, जहां देर शाम एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


जगन्नाथपुर अजीतमल निवासी राम किशोर पुत्र भारत सिंह व लाल सिंह पुत्र पुत्तूलाल बाइक से बाबरपुर आ रहे थे। फूटा कु ंआ के पास तभी तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने कार अपने कब्जे में ले ली। उधर सीएचसी में गंभीर हालत होने पर डॉक्टरों ने दोनों घायलों को रेफर कर दिया। सूचना पर रोते बिलखते परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। डाक्टरों के मुताबिक सिर पर अधिक चोटें थी। सैफई में इलाज के दौरान रामकिशोर पुत्र भारत सिंह ने दम तोड़ दिया। रामकिशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि घायल लाल सिंह का गंभीर हालत में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें