फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फर्जी तरीके से सिम निकलवाने के तीन आरोपी गिरफ्तार,11 सिम मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दिबियापुर। पुलिस ने फर्जी तरीके से निकलवाए गए सिम से सरकारी योजनाओं का लालच देकर धोखाधड़ी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 11 सिम बरामद हुईं। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक भरती ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दिबियापुर पुलिस ने गांव उमरी निवासी आलोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से फर्जी आईडी की नौ सिम बरामद हुईं। वहीं, सदर कोतवाली पुलिस ने शहर के मोहल्ला गोविंद नगर निवासी प्रदीप के पास से दो सिम बरामद की। पूछताछ में एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव समायन निवासी दीपांशु का नाम प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का लालच देकर अंगूठा लगवाकर उनके नाम से सिम निकाल लेते थे। बाद में इन सिमों को अधिक रुपये में बेच दिया करते थे। इन सिमों का प्रयोग साइबर अपराध में हो रहा था। आरोपियों ने अन्य साथियों का नाम भी लिया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई हैं। आरोपियों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें