घर में जांच पड़ताल करते पुलिस कर्मी। संवाद
- फोटो : AURAIYA
अछल्दा। थाना क्षेत्र के मुक्के की मढैया में चोरों ने घर का दरवाजा तोड़ कर हजारों की नकदी चोरी कर ली। मंगलवार सुबह दिल्ली से घर लौटे युवक ने दरवाजे का ताला टूटा व सामान बिखरा पड़ा देख पुलिस को सूचना दी।
ऐरवाकटरा में समायन गांव निवासी अनुराग ने अछल्दा थाने में तहरीर दी कि वह अछल्दा के मुक्के की मढै़या स्थित ननिहाल में रहता है। 24 अप्रैल को जरूरी काम से उसे दिल्ली जाना था। इस लिए नानी को अछल्दा के आदर्श इंटर कालेज के पास रहने वाले मामा मनोज के घर में छोड़ गया था।
किसी वक्त चोर मुक्के की मढैया स्थित नानी के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और बक्से में रखे करीब दस हजार रुपये चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह वह दिल्ली से घर लौटा तो दरवाजे का गेट टूटा व सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक से पूछताछ कर जांच पड़ताल की। अछल्दा थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है।