फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबकी बार पर्ची के साथ वोटर गाइड भी

Sat, 14 Jan 2017 09:57 PM IST
औरैया
विज्ञापन
elections - फोटो : DEMO PIC
विज्ञापन
अगर आप पहली बार मतदान करने जा रहे हैं तो डरें नहीं। आपको वोट डालने की प्रक्रिया के बारे में परेशान नहीं होना पडे़गा। इस बार चुनाव आयोग मतदाता पर्ची के साथ चार पन्नों की वोटर गाइड भी देगा। वोटर गाइड में बूथ पर पहुंचने से लेकर  ईवीएम का बटन दबाने तक के बारे में जानकारी होगी। चुनाव आयोग ने यह व्यवस्था पहली बार की है।
विज्ञापन


सामान्य निर्वाचन 2017 में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गाइड लाइन तैयार की गई है। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को प्रकिया के बारे में जानकारी नहीं होती है। इनमें झिझक बनी रहती है। ऐसे में मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए आयोग ने नया प्रयोग किया है।  इस बार मतदाताओं को दी जाने वाली वोटर पर्ची के साथ ही वोटर गाइड भी दी जाएगी। इसमें मतदान करने की बाबत जानकारी के अलावा बूथ का नक्शा भी होगा। जिले के नौ लाख 78 हजार 81 मतदाताओं के लिए चार पन्नाें की रंगीन वोटर गाइड आएगी। इसमें क्षेत्र से संबंधित बूथ संख्या, बीएलओ का नाम, मोबाइल नंबर व चुनाव अधिकारियों के नाम लिखे होंगे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सेवक द्विवेदी ने बताया कि गाइड लाइन के जरिए वोट डालने के लिए जागरूक भी किया गया है। इसमें वोटर को सुरक्षित और भयमुक्त विधायक चुनने के साथ ही किसी के दबाव में मतदान न करने के बारे में भी बताया गया है। अगर क्षेत्र में किसी गड़बड़ी की जानकारी मिलती है तो इसकी जानकारी कंट्रोल रूम में दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें