फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: घर में घुसे चोरों ने नकदी और लाखों के जेवर किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के कंचौसी गांव में एक घर से रविवार रात चोरों ने नकदी समेत लाखों रुपये के जेवर पार कर दिए। घटना के समय घर के सभी लोग सो रहे थे। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कंचौसी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन

कंचौसी चौकी क्षेत्र के कंचौसी निवासी रामस्वरूप दिवाकर गांव में अपने परिवार के साथ रहते हैं। रविवार की रात छत के रास्ते चोर घर के अंदर दाखिल हुए। कमरे में रखे दो बक्से और एक अलमारी से 10 हजार रुपये की नकदी, एक सोने की चैन, दो अंगूठी, दो मंगल सूत्र और एक चांदी की कमर पेटी सहित लगभग एक लाख के ऊपर का सामान चोरों ने पार कर दिया।
सुबह घर के लोग जागे तो सामान बिखरा देख दंग रह गए। जिसके बाद चोरी के बारे में सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ित रामस्वरूप दिवाकर ने बताया कि चोर बक्से व अलमारी में रखे मंगलसूत्र, अंगूठी, सोने की चैन व पायल, कमर पेटी समेत 10 हजार की नकदी चोरी कर ले गए हैं। कंचौसी चौकी इंचार्ज शशिधर त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें