औरैया। वन मिनट प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर के साथ समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद का सांस्कृतिक विकास सप्ताह का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जबकि स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के दौरान डाक्टरों ने जांच के साथ ही बच्चों को स्वस्थ्य रहने के टिप्स दिए।
प्रतियोगिता शहर के मोहल्ला हलवाई खाना स्थित अमेरिकन किड्स स्कूल में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर रमेश शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
अध्यक्ष प्रेम नारायण मिश्रा ने बताया कि विकास सप्ताह के समस्त कार्यक्रम छात्रों के बहुमुखी विकास के उद्देश्य प्रतिवर्ष पूरे राष्ट्र में आयोजित किए जाते है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण डॉक्टर जीएन अग्रवाल, डॉक्टर अभय कांत, डॉक्टर प्रशांत शुक्ला ने किया।
बताया कि जूनियर वर्ग में अथर्व प्रथम, दिव्यांश द्वितीय, आर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि सीनियर वर्ग में जेपी इंटरनेशनल स्कूल के युवराज प्रथम, आदित्य ने द्वितीय, अवनी गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर राकेश गुप्ता, पीएन मिश्रा, स्वतंत्र अग्रवाल, राज नारायण मिश्रा, सचिव गोपालजी वर्मा, सौरभ कुमार सिंह, राजेश बाजपई, राकेश अग्रवाल, अंकित गहोई, गौरव वर्मा, बेटा लाल शुक्ला, सौरभ पुरवार, आनंद बरसइयां रहे।