फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सलवार-सूट पहन घुसा चोर, 2.17 लाख रुपये उड़ाए

विज्ञापन
फोटो-06-घटनास्थल पर जांच करती पुलिस व मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
कंचौसी। दिबियापुर थाना क्षेत्र के कंचौसी बाजार स्थित कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान में चोर ने ताला तोड़कर दो लाख 17 हजार रुपये की नकदी पार कर दी। चोर सलवार-सूट पहनकर दुकान के पीछे वाले दरवाजे से अंदर दाखिल हुआ व काउंटर में रखी नकदी निकालकर फरार हो गया। पूरी घटना ठेके के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

दुकान संचालक उदय दीक्षित व सेल्समैन ब्रजेश कुमार ने बताया कि रात करीब 10 बजे दुकान बंद करके घर चले गए थे। दुकान के काउंटर में दो लाख 17 हजार रुपये रखे हुए थे। रात करीब 1:28 बजे सीसीटीवी फुटेज में सलवार-सूट पहने एक चोर दुकान में घुसता दिखाई दिया। आरोप है कि चोर ने दुकान के पीछे वाले दरवाजे का ताला तोड़ा व अंदर पहुंचकर काउंटर में रखा बैग निकाल लिया। इसके बाद उसमें रखे दो लाख 17 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। सुबह दुकान पहुंचने पर पीछे के दरवाजे का ताला टूटा मिला व काउंटर में रखी नकदी गायब थी। इसके बाद दुकान संचालक उदय दीक्षित ने पुलिस चौकी कंचौसी में शिकायती पत्र देकर घटना की जानकारी दी व चोरी का खुलासा करने की मांग की। दुकान के बाहर सलवार सूट व एक मैक्सी मिली है। दिबियापुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें