दिबियापुर । थाना क्षेत्र में डीएफसी रेल लाइन पर एक व्यक्ति मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लहरापुर निवासी इदरीश (55) डीएफसी लाइन के पास मौजूद था, तभी मालगाड़ी की चपेट में आ गया। ट्रेन की टक्कर से उसे गंभीर चोटें आईं। घायल को सीएचसी दिबियापुर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए 100 शैय्या अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया। घायल के साथ उसकी भांजी सना निवासी भरथना सरैया जिला इटावा मौजूद है। पुलिस मामले की जानकारी कर रही है।