फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पावर हाउस की मशीन में खराबी आने से ढाई घंटे बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। तेजपुर अड्डा समीप बिजली पावर हाउस में सोमवार दोपहर लगभग ढाई बजे ट्राॅली में तकनीकी खराबी आ गई। खराबी आने से कस्बा व अछल्दा उपकेंद्र से रुरुगंज फीडर, गुनौली फीडर, मुहम्मदाबाद फीडर व अन्य फीडर से जुडे सैकड़ों गांवों में सप्लाई ठप हो गई। इससे बैसोली, छछुंद, तेजपुर, मुहम्मदाबाद, बझेरा, गुनौली, मुखे की मड़ैया, दिलीपपुर, तुरुकपुर सहित सैकड़ों गांवों की सप्लाई बाधित हो गई। सूचना पर पावर हाउस पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग ढाई घंटे बाद शाम पांच बजे बिजली सप्लाई को बहाल हो सकी। अवर अभियंता मोहित रस्तोगी ने बताया कि ट्राॅली में तकनीकी खराबी की वजह से बिजली सप्लाई ठप हो गई थी।
विज्ञापन


सात दिन बाद रखा गया ट्रांसफार्मर
अजीतमल। बाबरपुर कस्बे के शास्त्री नगर मोहल्ले में सात दिनों से फुंका रखा नगर पंचायत की दुकानों के बाहर रखा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर सोमवार को बदला गया। इस बीच बिजली अधिकारियों ने क्षमता बढ़ाते हुए 250 केवीए का ट्रांसफार्मर रखवाया। साथ ही बिजली अधिकारियों ने लाइन को चालू करवाकर लोगों को राहत पहुंचाई। मालूम हो कि शास्त्री नगर मोहल्ले में नगर पंचायत की दुकानों के बाहर लगा 100 केवीए का ट्रांफार्मर सात दिन पहले जल गया था। उपखंड अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद समस्या का समाधान हो गया है। खराब चल रहे 100 केवीए की जगह पर 250 केवीए का ट्रासंफार्मर रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें