फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मोहल्लों में पानी के लिए मचा हाहाकार

विज्ञापन
आंबेडकर नगर मोहल्ले में पानी भरने को लेकर बहस करते लोग। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अजीतमल। नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल के आंबेडकर नगर में गुरुवार को खराब हुई पानी की मोटर सही नहीं हो पाई। इससे पांच मोहल्लों की 18 हजार की आबादी दो दिन से बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान है। इसके चलते हैंडपंप पर लाइन लगी नजर आई तो कुछ लोग पहले पानी भरने को लेकर बहस करते नजर आए।
विज्ञापन

हालांकि नगर पंचायत प्रशासन ने पानी के टैंकर मुहैया कराए, लेकिन मांग अधिक होने के कारण यह नाकाफी साबित हुए। इधर, मोटर ठीक न होने पर लोगों में आक्रोश दिखा। नगर पंचायत के अधिकारियों ने ग्वालियर से पानी की मोटर मंगवा कर रविवार शाम तक आपूर्ति बहाल किए जाने की बात कही है।
नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल में पानी सप्लाई के लिए पांच ट्यूबवेल व दो पानी की टंकियां हैं। इनसे पूरे नगर को पानी आपूर्ति की जाती है। गुरुवार शाम आंबेडकर नगर में बनी पानी की टंकी की मोटर अचानक खराब हो गई थी। इसके बाद से ही आंबेडकर नगर, आर्यनगर, गांधी नगर, राजीव नगर व आजाद नगर में पानी की आपूर्ति बंद है। पानी न आने से इन मोहल्लों में रहने वाली 18 हजार आबादी के सामने भीषण गर्मी में पेयजल संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही लोग हैंडपंप और पड़ोस में लगे सबमर्सिबल पंपों से पानी भरते दिखे। लोग मोहल्ले में दूरदराज में लगे हैंडपंप का सहारा लेते नजर आए। हैंडपंप में भीड़ लगने पर लोगों के बीच पहले पानी भरने को लेकर कहासुनी भी हुई। इस पर आक्रोश जताते हुए लोगों ने नगर पंचायत से जल्द मोटर ठीक कराने की मांग की है।
नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल के अधिशाषी अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि पानी की मोटर खराब होने पर शुक्रवार सुबह ही मिस्त्री बुलाकर ठीक कराने का काम शुरू कराया गया था। कंप्रेशर व मोटर खराब होने की जानकारी दी गई है, जिस पर ग्वालियर से कंप्रेशर मंगवाया गया है। जल्द ही पानी की आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। मोहल्ले के लोगों की मांग अनुरूप टैंकर भेज कर पानी दिया जा रहा है।

आर्यनगर मोहल्ले में पानी भरने के लिए लाइन लगाए खड़ीं महिलाएं। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें