फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में जर्जर सड़कों पर चलना होगा मुश्किल

विज्ञापन
गड्ढों में तब्दील छहरी-सुखसेनपुर मार्ग। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। मानसूनी बारिश में जिले की जर्जर सड़कों पर चलना मुश्किल होगा। शहर से गांव को जोड़ने वाली करीब 20 सड़कें ऐसी हैं, जो पूरी तरह उखड़ चुकी हैं। जगह-जगह गड्ढे हैं। बारिश हुई तो जलभराव के साथ हालात और खराब होंगे। सड़क मरम्मत और पैचवर्क के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए गए, बावजूद इन सड़कों पर विभाग ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने अक्तूबर-नवंबर माह में सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान चलाया। जिले की सीमा और शहर से गांव को जोड़ने वाली सड़कों पर करीब 50 लाख रुपये खर्च किए। इसके बाद भी कई सड़कें ऐसी रह गईं, जो आज भी विभागीय अनदेखी के चलते दुर्दशा का शिकार है। बेला क्षेत्र के छहरी-सुखसेनपुर मार्ग में सड़क का नामोनिशान तक नहीं बचा है।
नहर किनारे की यह सड़क गड्ढे और खाईं में तब्दील हो गई है। इस सड़क से भारी वाहनों का आवागमन बंद है। इसी तरह से जेनपुरवा बिधूना मार्ग, अयाना के कसापाल रहटौली मार्ग, शहर का फफूंद मार्ग, जालौन मार्ग समेत कई सड़कें जर्जर हालात में हैं। इन पर अभियान के दौरान भी ध्यान नहीं दिया गया। गर्मी में उड़ती धूल और उखड़ी पड़ी गिट्टियां राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई हैं।
विज्ञापन

मानसून आते ही बारिश हुई तो इन सड़कों पर चलना मुश्किल होगा। जबकि इन सड़कों की मरम्मत के लिए काफी समय से मांग उठती चली आ रही है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अनिल कुमार जाटव ने कहा कि मानसून से पहले स्टेट हाईवे, मुख्य मार्ग, गांव के संपर्क मार्ग की मरम्मत के लिए 40 लाख रुपये का स्टीमेट बनाकर भेजा गया है। कुछ सड़कों को नया बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलते ही सड़कों की मरम्मत व निर्माण का काम कराया जाएगा।
खोखला साबित हुआ गड्ढामुक्त सड़क का वादा
प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष अगस्त माह से सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए सख्त निर्देश दिए थे। इस बीच बारिश हुई तो सरकार से समय सीमा बढ़ाई गई। इसके बाद भी जिले के लापरवाह अधिकारियों ने कई सड़कों को कागजों में ही गड्ढामुक्त दर्शा कर इतिश्री कर ली। हकीकत तो यह है कि जिन सड़कों पर पैचवर्क किया गया वह भी कुछ माह में ही उखड़ गई। इससे सड़कों की मरम्मत किए अभी छह माह भी नहीं बीते हैं, सड़कें पुराने हालात में दिखाई देने लगी हैं।

अयाना के कसापाल रहटौली की उखड़ी पड़ी सड़क। संवाद- फोटो : AURAIYA

जेनपुरवा बिधूना मार्ग की खस्ताहाल सड़क। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें