फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
फोटो-05एयूआरपी-1- दुकान के अंदर बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बेला (औरैया)। थाना क्षेत्र के मल्हौसी में शुक्रवार की रात चोरों ने ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़कर आभूषण और नकदी रखा सेफ उठा ले गए। पुलिस ने खेतों से टूटा पड़ा सेफ बरामद कर लिया है। पास में लगे सीसीटीवी में चोरों के कैद होने पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

मल्हौसी निवासी बाबी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बाजार में उसकी सराफा की दुकान है। शुक्रवार की शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया था। शनिवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो आभूषण और नकदी रखने वाली सेफ (अलमारी) गायब थी। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो पास की एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी टूटे मिले।
हालांकि जांच पड़ताल में इसी दुकान में लगे कैमरों में पांच व्यक्ति दुकान का ताला तोड़ते और चहलकदमी करते नजर आ रहे हैं। घटनास्थल पर जांच के बाद पुलिस को कुछ दूर स्थित खेत में सेफ पड़ी होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

दुकानदार ने पुलिस को बताया कि सेफ में करीब डेढ़ से दो लाख के आभूषण और 7500 रुपये थे। थाना प्रभारी जीवाराम ने बताया कि जांच की जा रही है। फुटेज में दिख रहे लोगों की शिनाख्त कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-05एयूआरपी-2- घटना की जानकारी देता सराफा दुकानदार। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें