फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तीन घरों में चोरी, जेवर और नकदी ले गए

Sun, 19 Jul 2026 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो -14- घर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
अजीतमल। अड्डा गोखे गांव में शुक्रवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी ले गए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह घटना की जानकारी होते ही सूचना पर यूपी-112 और अनंतराम पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
अड्डा गोखे निवासी चंद्रप्रभा के मकान के पीछे खेत की ओर लगी खिड़की तोड़कर चोर घर में घुस गए। उस समय चंद्रप्रभा अपने पुत्र अंश के साथ बरामदे में सो रही थीं। चोरों ने घर के अंदर रखी अलमारी और बक्सों से तीन सोने की जंजीर, चार सोने की अंगूठियां, एक ब्रेसलेट, एक जोड़ी झुमकी, एक मंगलसूत्र, एक कमरबंद समेत अन्य सामान चोरी कर लिया।
इसके बाद चोरों ने पड़ोसी अरविंद कुमार के घर में भी धावा बोल दिया। अरविंद अपनी पत्नी मिथलेश, बेटियां पूजा व शिल्पा तथा दिव्यांग पुत्र के साथ बरामदे में सो रहे थे। चोर घर के अंदर से एक जोड़ी पायल, कंधनी, मंगलसूत्र, झुमकी और करीब 10 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

इसके बाद बगल के कमरे में रखे अरविंद के भाई अधिवक्ता रविंद्र कुमार चौधरी के हार, एक जोड़ी पायल, मंगलसूत्र, झुमकी तथा 10 हजार रुपये की नकदी भी चुरा ले गए। शनिवार सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की और साक्ष्य जुटाए। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। कोतवाल रमेश सिंह ने बताया कि घटना हुई है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें