फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम

Sat, 26 Apr 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज। भतीजे की शादी के कार्ड बांटने जा रहे चाचा को कन्नौज के सौरिख के पास तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल होने से उसकी शनिवार को इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गई।
विज्ञापन

कुदरकोट थाना के मलिकपुर निवासी बादाम सिंह( 43) 10 अप्रैल को अपने साथी अजय पाल के साथ भतीजे लोकेश की शादी के कार्ड बांटने के लिए निकले थे। एरवाकटरा- छिबरामऊ मार्ग पर सौरिख के पास तेज रफ्तार वाहन ने उनको टक्कर मार दी थी।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी सौरिख में भर्ती करवाया था। वहां आराम न मिलने पर परिजन उन्हें हैलट कानपुर ले गए। वहां 12 अप्रैल को अजय की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

शनिवार को इलाज के दौरान कानपुर के एक निजी अस्पताल में बादाम सिंह ने भी दम तोड़ दिया। देर रात को परिजन शव गांव लेकर आए। परिजन ने बताया कि रविवार को बादाम सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें