फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में युवक-युवती के शव में बंधा था पत्थर

Thu, 21 Jul 2016 11:22 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
murder in love
विज्ञापन
यमुना नदी के शेरगढ़ घाट पर गुरुवार को युवक और युवती के शव उतराए मिले। दोनोें का शरीर पत्थर से बंधा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि दोनों शव बाढ़ में बहकर आए हुए लग रहे हैं। पुलिस हत्या के बाद शव ठिकाने लगाने की बात से इनकार नहीं कर रही है।  
विज्ञापन


यमुना नदी पर गुरुवार को युवक और युवती के अलग-अलग पत्थर से बंधे शव देखकर लोगों में हडकंप मच गया। युवक की उम्र करीब 23 साल एवं युवती 20 वर्ष की लग रही है। लड़की ने लाल रंग की सलवार सूट पहने थी। युवक नीले रंग का पैंट और क्रीम कलर की  शर्ट पहन रखा था। ग्रामीणोें ने देवकली चौकी इंचार्ज धर्मेद्र सिंह को सूचना दी। मामला संदिग्ध लगने पर चौकी प्रभारी ने सदर कोतवाल सुधाकर मिश्रा को सूचना दी।

इसके बाद शव निकलवाकर शिनाख्त कराने की कोशिश की गई, लेकिन आसपास के ग्रामीणों ने पहचानने से इनकार कर दिया। इस पर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कोतवाली इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा ने बताया कि दोनों शव यमुना में बढ़े जलस्तर की वजह से बहकर आए हुए लग रहे हैं। आसपास के थानों में भी सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें