फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: युवक ने की फंदा लगाकर जान देने की कोशिश

Sat, 20 Dec 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कस्बा के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर निवासी एक पिता ने पड़ोसी पर उनके बेटे को नशीली दवा पिलाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि इसी से क्षुब्ध होकर बेटे ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है। मोहल्ला सिद्धार्थ नगर निवासी पिता राममोहन दुबे ने पुलिस को बताया कि 18 दिसंबर की शाम पांच बजे बेटा रवि दुबे पड़ोसी के घर गया था। आरोप है कि वहां शराब में कोई नशीली दवा मिलाकर रवि को पिला दी।
आरोप है कि बेटे पर मकान उनके नाम लिखने का दबाव बनाया। बेटे ने मकान उसके नाम न होने की बात कही तो पड़ोसी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। इससे आहत होकर रवि ने फंदे से लटककर जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का कहना है कि परिजन मौके पर पहुंचे और बेटे को नीचे उतारकर सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से उसे सैफई भेज दिया गया। वहां युवक का उपचार हो रहा है। पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। अपराध निरीक्षक रामचंद्र वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें