फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दो साल सहमति से संबंध में रहने के बाद शादी से इन्कार, भेजा जेल

Sat, 20 Dec 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। दो साल सहमति संबंध में रहने के बाद आरोपी ने शादी से इन्कार कर दिया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर युवक को शनिवार को गिरफ्तार कर लया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

उप निरीक्षक राजीव कुमार ने शनिवार सुबह कानपुर देहात स्थित थाना राजपुर के गांव पहलावर निवासी शिवा को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल ने बताया कि जालौन निवासी एक युवती फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी दीदी के यहां रहती थी। आरोपी शिवा उसे शादी का झांसा देकर दो साल तक सहमति संबंध में रहा। 25 जुलाई को युवती ने शादी के दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे पीट दिया और शादी करने से मना कर दिया।
उसने आरोपी को समझाने का प्रयास किया, फिर भी आरोपी इन्कार कर दिया। पीड़िता थाने पहुंची और घटना की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। अक्तूबर में कोर्ट के आदेश पर युवती की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शनिवार को उसे कस्बे से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें