फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने किया पथराव, माहौल बिगड़ते बचा

विज्ञापन
कोतवाली में घटना की जानकारी देती कुसुमा । संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। खानपुर स्थित आंबेडकर प्रतिमा के पास एक वर्ग विशेष के युवक ने शराब के नशे में दो घरों पर पथराव कर दिया। पथराव से दो समुदायों में माहौल बिगड़ते बचा। नाराज लोगों ने थाने पहुंच कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीम लगाई है।
विज्ञापन

गुरुवार शाम शहर के खानपुर में शराब के नशे में धुत एक युवक ने वर्ग विशेष के लिए अपशब्दों का प्रयोग करते हुए पथराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी। मामला बढ़ता इससे पहले किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
पुलिस के पहुंचते ही पथराव करने वाला युवक भाग निकला। कोतवाली पहुंचीं कुसुमा व रेशमा ने बताया कि शराब के नशे में अक्सर युवक हंगामा कर पथराव करता है। महिलाओं ने बताया कि पूर्व में उसके खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

तभी से वह वर्ग विशेष के लिए अभद्र टिप्पणी करता है। थाने पहुंचे लोगों को पुलिस ने शांत कराया। कोतवाली रवि श्रीवास्तव ने बताया कि युवक की गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी गई है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई की मांग पर थाने पहुंचे लोग। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें