फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: युवक ने फंदा लगाकर की थी खुदकुशी

Wed, 11 Feb 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। क्षेत्र के गांव सराय प्रथम के पास पंप के कमरे में फंदे से लटके मिले युवक के मामले में पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने स्थिति साफ कर दी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदा लगाना आया है। रिपोर्ट आने के बाद परिजन द्वारा लगाए गए हत्या के आरोपों पर फिलहाल विराम लग गया है।
एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर निवासी अश्वनी उर्फ सनी (25) का शव सोमवार को बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय प्रथम के पास एक खेत में बने पंप रूम में फंदे से लटका मिला था। परिजन ने गांव के ही एक युवक पर रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि युवक की मौत फंदा लगाने से हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि अंतिम संस्कार करा दिया गया है। आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें