एरवाकटरा। गांव एरवाकुईली में एक 45 वर्षीय युवक ने बुधवार शाम को घर के बाहर टिनशेड के पाइप से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
पड़ोसी महिला की नजर पड़ने पर उसने शोर मचाया। परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वह लोग फंदे से उतारकर उसे सीएचसी ले गए। जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया।
एरवाकुईली निवासी वीरेंद्र बाथम (45) बर्फ बेचते हैं। उनकी पत्नी किरन की सराफा बाजार में समोसे की दुकान है। किरन ने बताया कि वह बच्चों के साथ दुकान पर थीं। बारिश होने के कारण पति काम पर नहीं गए थे। शाम के समय मोहल्ले के लोगों ने फोन पर पति के फंदा लगाने की सूचना दी। घर पहुंचने पर वीरेंद्र की हालत नाजुक देख उसे अस्पताल ले आई।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. मोहित कुमार ने बताया कि वीरेंद्र बाथम को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए सैफई रेफर किया गया है। (संवाद)