ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर सुहागिन
महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा की। रेलवे क्रासिंग के पास हरीगंज स्थित वट
वृक्ष पर सुबह से पूजा करने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही।
महिलाओं
ने पूजा अर्चना कर पति की लंबी उम्र के लिए दुआएं मांगी। ऐसी मान्यता है
कि इस दिन सावित्री अपने पति सत्यवान को यमराज के हाथों से बचा लाईं थीं।