फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को नशाखोरी से दूर रहने की नसीहत

Mon, 18 May 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
जनता इंटर कालेज में रविवार को योग दिवस की तैयारी पर प्रशिक्षण जारी रहा। तीसरे दिन  प्रशिक्षक एवं समाजसेवी विजय सिंह भारती ने  योग प्रार्थना, प्राणायाम, आसन, मर्कट आसन, कपाल भारतीय, अनुलोम- विलोम आदि का प्रशिक्षण  दिया। उन्हाेंने युवाओं को नशाखोरी आदि से दूर रहने की नसीहत दी।
विज्ञापन



 
प्रशिक्षण दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन उपाध्याय ने बताया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाना है।


प्रशिक्षण में विद्यालय के एनसीसी कैडेटस, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी छात्र छात्राएं, खिलाड़ी तथा जनता महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटस सहित 100 से अधिक प्रतिभागियाें ने प्रतिभाग किया।


इस अवसर पर क्रीड़ा प्रभारी होशियार सिंह राजपूत, एनसीसी अधिकारी सुधीर दुबे, स्काउट प्रभारी शिव प्रकाश दुबे, संदीप बाथम, वीरेश सिंह, पुनीत पाठक, छोटेलाल, श्रीमती सीमा त्रिपाठी, एवं प्रज्ञा मिश्रा आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें