औरैया। अछल्दा क्षेत्र के गांव पुर्वा सती में बुधवार शाम महिला ने बेडरूम में साड़ी के पल्ले से दीवार के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस पहुंची। जांच करते हुए घटना को लेकर परिजनों से पूछताछ की गई।
गांव पूर्वा सती मौजा वंशी निवासी अमित की शालू राजपूत (25) ने मंगलवार शाम बेडरूम में फंदे से लटक कर जान दे दी। थानाध्यक्ष रमेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। महिला का मायका कानपुर देहात के गांव तेजपुर में है।
सूचना पर परिजन भी आ गए। परिजनों ने बताया कि साल 2021 में शालू की शादी हुई थी। उसके तीन साल का बेटा है। उधर, फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला और स्पष्ट हो जाएगा। (संवाद)